politics
मंदसौर BJP का सेवा संकल्प अभियान:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, एक महीने तक चलेगा अभियान
मंदसौर में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान के तहत जिलेभर में सामाजिक, रचनात्मक और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग ने अभियान की जानकारी दी। अभियान के तहत स्कूलों में विकसित भारत, प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। नुक्कड़ नाटकों के जरिए योजनाओं और सेवा कार्यों से जुड़े संदेश गांवों तक पहुंचाए जाएंगे। गांव-गांव पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैली आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं के साथ पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। योजनाओं के लाभार्थियों की वास्तविक कहानियां भी सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी। इसके अलावा गांव-गांव पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैली तथा सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सेवा सेतु’ के तहत विकासखंड स्तर पर कैंप लगाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि अभियान को केवल पार्टी कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय जनभागीदारी का अभियान बनाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के जरिए सेवा यात्रा, केंद्र सरकार की योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
Read full article on Bhaskar