Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मऊ : बलात्कार व पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार।।Mau: The absconding accused in the rape and POCSO Act case has been arrested.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
मऊ : बलात्कार व पॉक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार।। ।।देवेन्द्र कुशवाहा।। दो टूक : मऊ जनपद के दोहरीघाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गोठा बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में दोहरीघाट पुलिस टीम ने 23 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने गोठा बाईपास के पास से मुकदमा अपराध संख्या 197/2026 में वांछित अभियुक्त काशीनाथ पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी दुबौली, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना दोहरीघाट में धारा 65(2), 351(3) बीएनएस तथा धारा 5M, 5N एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त: काशीनाथ पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी दुबौली, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan