crime
मऊ में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रबंधक-शिक्षक निलंबित:दयानंद इंटर कॉलेज का मामला, पुलिस FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटीं
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक एवं सहायक अध्यापक अशोक सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। 19 अगस्त को हुई थी घटना पुलिस के अनुसार, घटना 19 अगस्त की है। आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक/शिक्षक अशोक सिंह ने कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। 22 अगस्त को तहरीर मिलने के बाद हलधरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज होते ही निलंबन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दी। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईओएस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले के बाद विद्यालय परिसर में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ ही पीड़िता और उसके परिजनों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar