Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मऊ :नन्ही बच्ची की डी एम से लगाई थी गुहार,बारिश में रोड़ की पैमाइश शुरू।।Mau:A little girl pleaded with the DM, and the road survey began during the rain.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 1, 2026 👁 5 views
मऊ : नन्ही बच्ची की डी एम से लगाई थी गुहार,बारिश में रोड़ की पैमाइश शुरू।। ◆ जन-सु नवाई में बच्ची ने कच्ची सड़क की बदहाली से कराया अवगत। ।।देवेन्द्र कुशवाहा।। दो टूक : जनसुनवाई में एक नन्ही बच्ची की फरियाद ने जिला प्रशासन का ध्यान खींचा तो जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग लेकर पहुंची सामरा नाज़ की शिकायत पर प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। जनसुनवाई के दौरान सामरा नाज़ ने जिलाधिकारी को अपने घर के पास स्थित कच्ची सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए उसे दुरुस्त कराने की मांग की थी। बच्ची की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण के लिए संबंधित भूमि की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के बाद सड़क निर्माण के लिए आवश्यक एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। अब नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, एक बच्ची की छोटी-सी गुहार पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों समेत आम नागरिकों द्वारा रखी जाने वाली जनसमस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan