Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मेरठ के डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया:पहाड़े और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, बोले- संवाद और अपनापन भी जरूरी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
मेरठ के डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया:पहाड़े और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, बोले- संवाद और अपनापन भी जरूरी
मेरठ के जिलाधिकारी वीके सिंह ने रविवार को हस्तिनापुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली, पहाड़े सुने और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। डीएम ने बच्चों से उनकी पसंद-नापसंद भी जानी और उनके साथ बैठकर भोजन किया। डीएम ने बच्चों से पूछा कि विद्यालय में खाने में क्या-क्या मिलता है और उन्हें कौन सा भोजन सबसे अधिक पसंद है। बच्चों ने भी बिना संकोच अपनी बातें साझा कीं। इसके बाद डीएम और अन्य अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। निरीक्षण के दौरान माहौल भी सहज नजर आया। 284 बच्चे पंजीकृत, 200 से अधिक मिले उपस्थित विद्यालय के वार्डन ने बताया कि यहां कुल 284 बच्चे पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान 200 से अधिक बच्चे उपस्थित मिले। रक्षाबंधन के चलते कुछ बच्चे अवकाश लेकर अपने घर गए हुए हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विद्यालय तक जाने वाली सड़क का निर्माण बरसात समाप्त होने के बाद शुरू कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी को विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं और वस्तुओं का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरत के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके। महीने में एक बार बच्चों को पढ़ाएंगे अधिकारी डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे अपनी रुचि के विषय के अनुसार महीने में कम से कम एक बार विद्यालय जाकर बच्चों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का विकास केवल पाठ्यक्रम पूरा करने से नहीं होगा। उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए संवाद, प्रोत्साहन और अपनापन भी जरूरी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan