top
MPPSC Exam Calendar 2026: सितंबर से दिसंबर तक कौन-सी परीक्षा कब? जानें State Service से ADPO तक पूरा शेड्यूल
MPPSC Exam Calendar 2026 Released: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अगले कुछ महीनों में आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं और इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया है. आयोग के कैलेंडर के मुताबिक सितंबर से नवंबर 2026 के बीच कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि विभिन्न पदों के इंटरव्यू का सिलसिला सितंबर से दिसंबर तक चलेगा. ऐसे उम्मीदवार जो MPPSC की अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह कैलेंडर काफी उपयोगी है. परीक्षा की तारीख पहले से पता होने पर तैयारी को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है. सितंबर में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा MPPSC के कार्यक्रम के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो राज्य प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. इसके बाद 20 सितंबर को सहायक योजना अधिकारी और विशेष आयुर्वेद पदों से संबंधित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को सितंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा. आयोग के शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 27 सितंबर को होगी. वन सेवा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब बचे समय में विषयवार रिवीजन, पुराने प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस और समय प्रबंधन पर खास ध्यान देना चाहिए. अक्टूबर में भी कई अहम परीक्षाएं अक्टूबर की शुरुआत भी उम्मीदवारों के लिए व्यस्त रहने वाली है. 4 अक्टूबर को आंतरिक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद 18 अक्टूबर को सहायक जिला अभियोजन अधिकारी यानी ADPO पद की भर्ती परीक्षा होगी. कानून से जुड़े विषयों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह तारीख विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. नवंबर में कृषि और विज्ञान से जुड़ी परीक्षाएं नवंबर में MPPSC की ओर से कृषि, विज्ञान और सांख्यिकी से जुड़े पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. 22 नवंबर 2026 को कृषि विकास अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी और सांख्यिकी चयन से संबंधित भर्ती परीक्षाएं निर्धारित हैं. ये भी पढ़ें... HTET Result 2026 OUT: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोडBPSC Success Story: दो बार UPSC में नहीं मिली सफलता, फिर तीसरे प्रयास में क्रैक की 70वीं BPSC सितंबर से दिसंबर तक इंटरव्यू का दौर लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ आयोग विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू भी आयोजित करता रहेगा. ADPO, कृषि विकास अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी समेत अन्य पदों के इंटरव्यू सितंबर से दिसंबर के बीच होने हैं. आयोग की योजना के अनुसार इन इंटरव्यू से जुड़ी चयन सूचियों को 20 दिसंबर 2026 तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है यह कैलेंडर? MPPSC Exam Calendar 2026 उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए स्पष्ट टाइमलाइन देता है. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा नजदीक है, उन्हें अब नए टॉपिक शुरू करने के बजाय रिवीजन, मॉक टेस्ट और कमजोर हिस्सों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा की तारीखों में किसी संभावित बदलाव के लिए MPPSC की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें.
Read full article on Inkhabar