Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मवेशी बचाने गए किसान पर टाइगर का हमला:हाथ-पैर और पेट पर जख्म, नागपुर रेफर, गांवों में दहशत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 24, 2026 👁 2 views
मवेशी बचाने गए किसान पर टाइगर का हमला:हाथ-पैर और पेट पर जख्म, नागपुर रेफर, गांवों में दहशत
सिवनी वन क्षेत्र के बरघाट प्रोजेक्ट के बहदाबाद बीट के कंपार्टमेंट नंबर 688 में गुरुवार शाम एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान अपनी भैंस को बाघ के हमले से बचाने के लिए उसके पास पहुंचा था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे किसान के हाथ, पैर और पेट में चोटें आईं। इस घटना के बाद चिखली समेत आसपास के गांवों में डर फैल गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चिखली के रहने वाले 56 साल के टेकचंद अबथरे, जो मूलचंद अबथरे के बेटे हैं, गुरुवार को जंगल में भैंस चराने गए थे। तभी एक बाघ ने उनकी एक भैंस पर हमला कर दिया। टेकचंद अपनी भैंस को बचाने के लिए आगे बढ़े, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाज सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायल टेकचंद को तुरंत कुरई लाया गया, जहां उन्हें शुरुआती इलाज दिया गया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया। परिक्षेत्र अधिकारी सीएस वरकड़े ने बताया कि किसान अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। बाघ के इस हमले के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है, खासकर उन लोगों की सुरक्षा को लेकर जो जंगल में मवेशी चराने जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को जंगल से लगे इलाकों में नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए और बाघ की गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan