Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदी महिला:जुलाई में हुई थी शादी, कई दिनों से डिप्रेशन में थी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 4 views
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदी महिला:जुलाई में हुई थी शादी, कई दिनों से डिप्रेशन में थी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शादी 11 जुलाई को हुई थी। घटना के बाद उसके मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी के लिली टावर के फ्लैट नंबर-1602 में पहचान 24 साल की कामिनी कुमारी पति मंथन धीमान के साथ किराये पर रह रही थीं। वह मूलरूप से एटा की रहने वाली थी। उनके पति मंथन धीमान देहरादून के रहने वाले हैं। दोनों शादी के बाद सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। कामिनी पहले एक बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। मंथल वीडियो एडिटर है। कई दिनों से डिप्रेशन में थी पुलिस पूछताछ में मंथन ने बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, पुलिस की ओर से इलाज संबंधी कागजात मांगे जाने पर वह तत्काल कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। इसके अलावा दंपति के बीच किसी तरह के विवाद या घटना से पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया घटना की जानकारी मिलने के बाद कामिनी के मायके वाले भी नोएडा पहुंचे। परिजनों ने पति मंथन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि कामिनी की मौत सामान्य घटना नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan