Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

नोएडा प्राधिकरण को बम से उड़ाने की धमकी:दोपहर 12 बजे आया हॉक्स ई-मेल: डॉग स्क्वायड के साथ 7 मंजिला इमारत की तलाशी, कुछ नहीं मिला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 2 views
नोएडा प्राधिकरण को बम से उड़ाने की धमकी:दोपहर 12 बजे आया हॉक्स ई-मेल: डॉग स्क्वायड के साथ 7 मंजिला इमारत की तलाशी, कुछ नहीं मिला
नोएडा प्राधिकरण को बम से उड़ाने की धमकी गुरुवार को मिली। प्राधिकरण के आधिकारिक ई-मेल पर दोपहर करीब 12 बजे धमकी भरा मेल भेजा गया था। मेल मिलते ही प्राधिकरण अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राधिकरण की इमारत में जांच अभियान चलाया। बेसमेंट से लेकर सात मंजिल तक तलाशी ली गई। इस दौरान प्राधिकरण के कर्मचारी, अधिकारी और अपने काम से पहुंचे आवंटी भी परिसर में मौजूद थे। सभी को सतर्क कर दिया गया था और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। काफी देर तक चली जांच के बाद पुलिस को इमारत में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हॉक्स मेल माना गया प्रारंभिक जांच में इसे हॉक्स मेल माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया, इसकी जांच साइबर सेल कर रही है। ई-मेल के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ई-मेल भेजने के पीछे क्या मकसद था।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan