crime
नाग पंचमी पर सपेरे के कब्जे से सांप मुक्त कराए:पुलिस की मौजूदगी में जंगल में छोड़ा, वन विभाग की टीम नहीं पहुंची
खरगोन में नाग पंचमी के मौके पर सोमवार को जिला अस्पताल के पास एक सपेरे के कब्जे से सांप को मुक्त कराया गया। शाम करीब 4:30 बजे सपेरे को लोगों ने सांप के साथ देखकर उसे रोका और पुलिस को सूचना दी। जैतापुर थाना क्षेत्र के आरक्षक मनोज गोयल मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में सांप को सपेरे के कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद सांप को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। आरक्षक मनोज गोयल ने बताया कि युवकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई। वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे घटना के दौरान वन विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। इससे नाग पंचमी पर सांपों की निगरानी और सपेरों द्वारा सांपों के इस्तेमाल को रोकने की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
Read full article on Bhaskar