Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नगरीय निकाय चुनाव: दूसरे दिन 140 नामांकन पत्र दाखिल:भवानीमंडी में सर्वाधिक 55, झालरापाटन में सबसे कम एक पर्चा भरा गया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 2 views
नगरीय निकाय चुनाव: दूसरे दिन 140 नामांकन पत्र दाखिल:भवानीमंडी में सर्वाधिक 55, झालरापाटन में सबसे कम एक पर्चा भरा गया
झालावाड़ में नगरीय निकाय आम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को नामांकन के दूसरे दिन जिले की आठों नगरीय निकायों में 139 अभ्यर्थियों ने कुल 140 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें भवानीमंडी नगर पालिका में सर्वाधिक 55 नामांकन हुए, जबकि झालरापाटन में सबसे कम सिर्फ एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 27 अगस्त को दाखिल हुए दो नामांकन को मिलाकर जिले में अब तक कुल 142 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। कहां कितने नामांकन हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के अनुसार, शनिवार को नगर परिषद झालावाड़ में 7 अभ्यर्थियों ने 7 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगरपालिका अकलेरा में 19, पिड़ावा में 13, डग में 4, मनोहरथाना में 8 और खानपुर में 33 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। भवानीमंडी में 55 नामांकन होने से यहां चुनावी गतिविधियां सबसे ज्यादा नजर आईं, जबकि झालरापाटन में अभी केवल एक पर्चा दाखिल हुआ है। 31 अगस्त तक जमा होंगे पर्चे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उम्मीदवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। जिले में 9 और 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। आप ने चार प्रत्याशियों के साथ दर्ज कराई मौजूदगी नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के प्रत्याशी गुरुचरण सिंह (एडवोकेट), महावीर गौड़, पूजा गौड़ और अनुमेहा पांडे ने मिनी सचिवालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वार्ड स्तर पर अभियान तेज करने की तैयारी आप पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी शहर की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए मतदाताओं के बीच पहुंचेगी। आने वाले दिनों में जनसंपर्क अभियान को व्यापक किया जाएगा और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव महावीर गौड़, यूथ जिलाध्यक्ष देवी सिंह और रियाजुद्दीन सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan