Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

निकाय चुनाव में दूसरे दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन भरे:ढोल-नगाड़ों संग पहुंचे प्रत्याशी, एसडीओ कार्यालय पर समर्थकों की भीड़

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 2 views
निकाय चुनाव में दूसरे दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन भरे:ढोल-नगाड़ों संग पहुंचे प्रत्याशी, एसडीओ कार्यालय पर समर्थकों की भीड़
डीग में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक नामांकन दाखिल किए। कई दावेदार ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों के बीच पहुंचे, जबकि कुछ वाहनों के काफिले के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपखंड अधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोगों को ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई। इस कारण कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही, जो अपने दावेदारों का उत्साह बढ़ा रहे थे। नगर निकाय चुनाव में दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों को अब राजनीतिक दलों की अधिकृत सूची जारी होने का इंतजार है। कई दावेदारों ने शनिवार को निर्दलीय या अन्य प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल किए। पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कई दावेदार 31 अगस्त को पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं। शनिवार दोपहर 3 बजे तक कई प्रत्याशियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के कारण कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में चुनावी माहौल बना रहा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। जिन दावेदारों को राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलेगा, उनके पास निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने का यह अंतिम अवसर होगा। टिकट वितरण के बाद कई वार्डों में चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। पार्टी टिकट से वंचित रहने वाले कुछ दावेदारों और उनके समर्थकों की ओर से विरोध के स्वर भी सामने आ सकते हैं। टिकट वितरण के बाद नगर निकाय चुनाव में बगावत और निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता पर राजनीतिक दलों की कड़ी नजर रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan