Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

नालंदा में भैंस चराने गई महिला से रेप:विरोध पर गला दबाने की कोशिश; पति से भी मारपीट, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 1 views
नालंदा में भैंस चराने गई महिला से रेप:विरोध पर गला दबाने की कोशिश; पति से भी मारपीट, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचली ग्राम टाल में भैंस चराने गई करीब 40 वर्षीय महिला ने एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने, मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज पावापुरी स्थित विम्स में चल रहा है। टाल क्षेत्र में अकेली भैंस चरा रही थी महिला पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, वह मंगलवार शाम टाल क्षेत्र में अपनी भैंस चरा रही थी। इसी दौरान चिरैयापर निवासी 32 वर्षीय साजन कुमार वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने लगा। महिला का आरोप है कि उसने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला के अनुसार, घटनास्थल सुनसान होने के कारण उसकी चीख-पुकार आसपास तक नहीं पहुंच सकी। पति को भी पीटने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि घटना के करीब आधे घंटे बाद उसका पति उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक वहां से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल-112 की टीम ने युवक को भीड़ से छुड़ाया घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान युवक को भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं आरोपी युवक का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को घटनाक्रम में कई बिंदु संदिग्ध लगे थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं लग रहा है। कई बिंदु संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का गांव घटनास्थल से करीब 12-13 किलोमीटर दूर है। पुलिस दुष्कर्म के आरोप के साथ-साथ आपसी विवाद और घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan