crime
नामजद अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की-जब्ती
दाउदनगर। दाउदनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के करमा खुर्द गांव में एक मामले के नामजद अभियुक्त के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार, दाउदनगर थाना कांड संख्या 526/26 के नामजद अभियुक्त सनी कुमार के घर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई कांड के अनुसंधानकर्ता सह दाउदनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस टीम करमा खुर्द गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंची और न्यायालय से जारी इश्तिहार को नियमानुसार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों को न्यायालय के आदेश और अभियुक्त के खिलाफ चल रही अपर ...
Read full article on Sonvarsha Vani