Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

नर्मदापुरम जिले को मिले 104 नए प्राथमिक शिक्षक:जॉइनिंग और दस्तावेज सत्यापन शुरू, 7 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 2 views
नर्मदापुरम जिले को मिले 104 नए प्राथमिक शिक्षक:जॉइनिंग और दस्तावेज सत्यापन शुरू, 7 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
नर्मदापुरम जिले को 104 नए प्राथमिक शिक्षकों की सौगात मिली है। बुधवार से इनकी जॉइनिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जिला शिक्षा कार्यालय में शुरू हो गई है, जो 7 सितंबर तक चलेगी। दो दिन से 83 शिक्षकों ने दस्तावेज वेरिफिकेशन कराकर ज्वाइनिंग ले चुके है। शिक्षक भर्ती 2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने जिले के लिए 100 प्राथमिक शिक्षक और 4 विशेष शिक्षा के प्राथमिक शिक्षक आवंटित किए हैं। इनकी पदस्थापना जिले के 6 विकासखंडों के स्कूलों में की गई है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापति ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के तुरंत बाद शिक्षकों को नियुक्ति संस्था के लिए कार्यमुक्त किया जा रहा है, ताकि वे समय पर स्कूलों में ज्वाइन कर सकें। दो दिन में अब तक 83 शिक्षकों ने जॉइनिंग लेटर ले लिया है। बुधवार को डीईओ ने नए शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर सौंपे। शेष शिक्षकों की प्रक्रिया 7 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। नए शिक्षकों के आने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan