Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

नरसिंहपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:शक्कर, रसोई गैस और बिजली बिलों की बढ़ती कीमतों पर विरोध

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 3 views
नरसिंहपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:शक्कर, रसोई गैस और बिजली बिलों की बढ़ती कीमतों पर विरोध
नरसिंहपुर जिले में गुरुवार को नगर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेली ने बढ़ती महंगाई के विरोध में 'हल्ला बोल' प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए एक रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेसजनों ने महंगी शक्कर, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल, बेतहाशा बढ़ती महंगाई और बिजली के भारी-भरकम बिलों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रसोई से लेकर पेट्रोल-डीजल और बिजली के बढ़ते खर्चों ने लोगों की परेशानियां काफी बढ़ा दी हैं। इस रैली में नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan