Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

नेशनल लाइब्रेरियन डे पर डॉ. SR रंगनाथन को याद किया:DDU में लाइब्रेरी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले 3 छात्र सम्मानित

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
नेशनल लाइब्रेरियन डे पर डॉ. SR रंगनाथन को याद किया:DDU में लाइब्रेरी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले 3 छात्र सम्मानित
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी में बुधवार को नेशनल लाइब्रेरियन डे मनाया गया। इस दौरान भारत में लाइब्रेरी साइंस के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीसी प्रो. पूनम टंडन ने की। समारोह में अतिथियों के भाषण, डॉ. रंगनाथन के योगदान पर चर्चा, लाइब्रेरी के इतिहास पर प्रकाश और सत्र 2025-26 में सबसे ज्यादा लाइब्रेरी इस्तेमाल करने वाले तीन छात्रों को 'बेस्ट लाइब्रेरी यूजर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। VC बोलीं- ई-रिसोर्स का फायदा उठाएं वीसी प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि लाइब्रेरी केवल किताबें रखने की जगह नहीं है। यह पढ़ाई, रिसर्च और नई सोच का बड़ा केंद्र है। उन्होंने छात्रों को रोज लाइब्रेरी आने और पढ़ने की आदत डालने को कहा। वीसी ने लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से ONOS, DELNET, INFLIBNET, ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और ई-डेटाबेस का पूरा फायदा उठाने की अपील की। तीन छात्रों को मिला 'बेस्ट लाइब्रेरी यूजर अवॉर्ड' लाइब्रेरी का सबसे बेहतर इस्तेमाल करने वाले तीन छात्रों को सम्मानित किया गया। ग्रेजुएशन से विकास यादव, पोस्ट ग्रेजुएशन से सत्यम विश्वकर्मा और रिसर्च कैटेगरी से सौम्या सिंह को यह अवॉर्ड मिला। वीसी ने तीनों को बधाई दी और लगातार पढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने बताई पुस्तकालय की अहमियत मुख्य अतिथि पूर्व वीसी प्रो. रजनीकांत पाण्डेय ने लाइब्रेरी को ज्ञान और रिसर्च का आधार बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में नई तकनीकों के साथ लाइब्रेरी का महत्व और बढ़ गया है। विशिष्ट अतिथि कला संकाय के डीन प्रो. राजवंत राव ने कोलकाता नेशनल लाइब्रेरी का इतिहास बताया। उन्होंने बड़ौदा राज्य में गांव से कमिश्नरी तक बने पुस्तकालयों का जिक्र किया। वहीं, छात्र कल्याण डीन प्रो. अनुभूति दुबे ने छात्रों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया। लाइब्रेरी स्टाफ का रहा अहम योगदान शुरुआत में लाइब्रेरियन डॉ. विभाष कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने डॉ. रंगनाथन के योगदान और यूनिवर्सिटी के विकास में लाइब्रेरी की भूमिका बताई। अंत में डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लाइब्रेरी के विकास में सहयोग के लिए वीसी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में प्रो. आलोक गोयल, प्रो. विस्मिता, प्रो. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. कुशल नाथ मिश्रा, डॉ. मनीष, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. स्मृति मल्ल, डॉ. कुलदीप शुक्ल, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. प्रियंका समेत कई शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan