crime
नवंबर के शुरुआत में ही 5 ट्रेनें हुई रद्द:झारसुगुड़ा-बागडिही में चौथी रेल लाइन का काम चलेगा, उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदला
नवंबर की शुरुआत में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और चौथी रेल लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 1 से 3 नवंबर तक पांच ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकि पुरी-ऋषिकेश और ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी। तीन दिन चलेगा नॉन-इंटरलॉकिंग काम रेलवे के मुताबिक 1 और 2 नवंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 3 नवंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग यानी एनआई वर्क होगा। इस दौरान बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन को कमीशन करने का काम भी किया जाएगा। काम के चलते इस रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के ऑपरेशन में बदलाव किया गया है। इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस तीन दिन कैंसिल 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 1 से 3 नवंबर तक दोनों दिशाओं में कैंसिल रहेगी। इसके अलावा 31 अक्टूबर की मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस और 2 नवंबर की सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 2 नवंबर को कैंसिल रहेगी। वहीं इसकी वापसी वाली 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 5 नवंबर को रद्द रहेगी। उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदलेगा 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 2 नवंबर को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी। वहीं 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर जाएगी।
Read full article on Bhaskar