crime
नवादा में लोन-होटल बुकिंग फ्रॉड में 3 गिरफ्तार:पुलिस की साइबर ठगी गैंग पर एक्शन, कस्टमर डेटा की जांच जारी
नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। यह गिरोह लोगों को लोन दिलाने और होटल-गेस्ट हाउस बुकिंग के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने एक विशेष टीम का गठन किया। विभिन्न लोन कंपनियों के नाम पर ठगी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में इस टीम ने चकवाय और चैनपुरा गांवों में एक साथ छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर पहले चकवाय गांव से एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसके बाद चैनपुरा स्थित राइस मिल के पास से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो कीपैड मोबाइल, एक बैंक पासबुक और दो पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया। यह डाटा ठगी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बजाज फाइनेंस और रिलायंस फाइनेंस जैसी विभिन्न लोन कंपनियों के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे। होटल-गेस्ट हाउस बुकिंग के नाम पर भी फ्रॉड उनके पास ग्राहकों का विस्तृत डाटा होता था, जिसमें नाम, पता और मोबाइल नंबर शामिल थे। इसी डाटा का उपयोग कर वे फोन पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। चैनपुरा से पकड़े गए आरोपियों ने होटल-गेस्ट हाउस बुकिंग के नाम पर भी धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकवाय निवासी अजीत कुमार (28), कोयरी टोला, वारिसलीगंज निवासी शुभम राज (20) और महेश कुमार (26) के रूप में हुई है। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया थाना कांड दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और ग्राहक डाटा की गहनता से जांच कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। छापेमारी टीम में पुअनि सुशील कुमार, परि. पुअनि मनोज कुमार राय और पुसअनि मो. मंजर घुनिया भी शामिल थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
Read full article on Bhaskar