Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

NDA से नाराज हैं भूमिहार समाज के लोग:पटना में नेताओं ने कहा- हमारे खिलाफ जो रहेगा, हम भी उसके साथ नहीं हैं, महाबैठक की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 3 views
NDA से नाराज हैं भूमिहार समाज के लोग:पटना में नेताओं ने कहा- हमारे खिलाफ जो रहेगा, हम भी उसके साथ नहीं हैं, महाबैठक की
पटना के रविंद्र भवन में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण समाज की महाबैठक आयोजित की गई। इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से समाज के लोग पहुंचे। बैठक में आगामी दिनों में समाज की राजनीतिक भूमिका और सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने NDA सरकार पर भूमिहार ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बैठक में पहुंचे राजू कुमार ने कहा, सरकार अगर भूमिहार ब्राह्मण समाज को साथ लेकर चलेगी तो यह सरकार के ही हित में होगा। उन्होंने कहा कि UGC सहित कई मुद्दों पर सरकार का रवैया समाज के पक्ष में नहीं रहा है। जो भूमिहार ब्राह्मण के खिलाफ रहेगा, उसके खिलाफ हम लोग भी रहेंगे। राजू कुमार ने आरोप लगाया कि NDA वर्तमान में भूमिहार ब्राह्मण समाज का साथ नहीं दे रहा है। ‘NDA से हम लोग नाखुश हैं’ नालंदा से पहुंचे सुमित शर्मा ने कहा, NDA से समाज के लोग नाखुश हैं। UGC समेत कई मुद्दों पर सरकार का रवैया समाज के खिलाफ रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस से भी समाज नाराज हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उससे दूरी बना ली थी। अब NDA को लेकर भी समाज में नाराजगी बढ़ रही है। ‘नाराज होते हैं तो सत्ता परिवर्तन करते हैं’ बरबीघा से पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा, भूमिहार ब्राह्मण समाज जब भी नाराज होता है तो सत्ता परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने कहा, समाज अगर किसी को समर्थन देता है तो उससे UGC जैसे प्रावधान लाने और SC-ST एक्ट में संशोधन जैसे मुद्दों पर काम करने की उम्मीद भी रखता है। बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan