Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

NH-922 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में अनदेखी:बक्सर के डुमरांव में लोगों ने किया प्रदर्शन; एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
NH-922 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में अनदेखी:बक्सर के डुमरांव में लोगों ने किया प्रदर्शन; एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश
बक्सर के डुमरांव शहर में एनएच-922 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में कथित गड़बड़ी और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को स्थानीय लोगों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और इस्तेमाल की जा रही सामग्री के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क डुमरांव शहर को एनएच-922 से जोड़ती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और टिकाऊ निर्माण जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में तय गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण सामग्री की जांच की मांग लोगों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निर्माण स्थल से सामग्री के नमूने लिए जाएं और उनकी तकनीकी जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं। भारी वाहनों से जल्दी खराब होने की आशंका प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ और मानकों की अनदेखी की गई तो भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क जल्द खराब हो सकती है। इससे सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद लोगों को लंबे समय तक टिकाऊ सड़क की सुविधा नहीं मिल पाएगी। सूचना बोर्ड नहीं लगाने पर सवाल स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर जरूरी सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि योजना की लागत, निर्माण एजेंसी, सड़क की लंबाई-चौड़ाई और काम पूरा करने की समय-सीमा जैसी जानकारी आम लोगों के लिए सार्वजनिक होनी चाहिए। स्वीकृत एस्टीमेट सार्वजनिक करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण के स्वीकृत एस्टीमेट को सार्वजनिक करने की मांग की। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है, उसकी लंबाई और चौड़ाई कितनी निर्धारित है तथा किस गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना है, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए। अजय राय ने मांगी पारदर्शिता सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय ने कहा कि विकास कार्य जनता के पैसे से होते हैं। इसलिए सरकारी निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग से तकनीकी जांच कराने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने और एस्टीमेट के अनुरूप काम होने की जांच की मांग की। सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन मामले को लेकर अजय राय के नेतृत्व में युवाओं और स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल डुमरांव एसडीएम राजीव कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और स्वीकृत एस्टीमेट के अनुरूप काम होने की जांच की मांग की। जांच में नमूने लेने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जांच के दौरान निर्माण सामग्री के नमूने लिए जाएं और उनकी गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए। यदि जांच में निर्धारित मानकों की अनदेखी या कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित एजेंसी या जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने जांच का दिया निर्देश एसडीएम राजीव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाना आवश्यक है। विकास कार्य रोकना नहीं, गुणवत्ता सुनिश्चित करना उद्देश्य एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य विकास कार्य को रोकना नहीं, बल्कि सड़क का मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ निर्माण सुनिश्चित कराना है। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत ठाकुर, लव कुमार, विकास सिंह, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan