crime
नर्मदापुरम में नाबालिग का अपहरण कर रेप:शादी का झांसा देकर राजस्थान ले गया प्रेमी, किराए के रूम में किया गलत काम
नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गांव का ही आरोपी राहुल कहार (24) नाबालिग को 22 अगस्त को घर से भगाकर राजस्थान के भीलवाड़ा ले गया था। वहां उसने किराए का कमरा लेकर नाबालिग को रखा और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। शुक्रवार को भीलवाड़ा से नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर नर्मदापुरम लाया गया। शनिवार को मेडिकल और कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोबाइल बंद कर पुलिस से बचने की कोशिश माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने गांव के ही राहुल कहार पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का शक जताया था। आरोपी भी घटना के बाद से गायब था और उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बावजूद पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। परिजन से संपर्क किया तो मिली लोकेशन पुलिस के अनुसार आरोपी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग को किराए के कमरे में रखा था। इस बीच उसने अपने परिजन से संपर्क किया। साइबर सेल ने संपर्क के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली। इसके बाद एएसआई गोपाल पाल, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, महिला आरक्षक सोनिया और सलोनी की टीम को राजस्थान रवाना किया गया। भीलवाड़ा में पुलिस टीम ने दोनों को खोजा शुक्रवार को पुलिस टीम ने भीलवाड़ा के शिवाजी नगर चौकी नानकपुरा पुलिस स्टाफ की मदद से नाबालिग और आरोपी राहुल कहार को खोज निकाला। नाबालिग को बरामद करने के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर नर्मदापुरम लाया गया। यहां पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी जेल भेजा पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि राहुल कहार ने उससे शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं और आरोपी ने नाबालिग को प्रेम के झांसे में लेकर अपने साथ भगाया था।
Read full article on Bhaskar