Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

Odisha New DGP: कौन हैं आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा? ओडिशा के डीजीपी का संभाला अतिरिक्त कार्यभार, कहां-कहां दे चुके हैं सेवाएं

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
Odisha New DGP: कौन हैं आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा? ओडिशा के डीजीपी का संभाला अतिरिक्त कार्यभार, कहां-कहां दे चुके हैं सेवाएं
Odisha New DGP Vinayatosh Mishra: 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा ने रविवार को कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में ओडिशा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने पूर्व डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया से यह जिम्मेदारी ग्रहण की. पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीजीपी विनयतोष मिश्रा ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. वर्तमान में विनयतोष मिश्रा क्राइम ब्रांच के DGP के रूप में कार्यरत हैं. अब वह क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी के साथ-साथ राज्य पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा, संगठित अपराध पर कार्रवाई, नशामुक्त ओडिशा और साइबर अपराध पर नियंत्रण पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे. उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच में करीब दो वर्षों के दौरान अपराध नियंत्रण और अपराध के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं. त्योहारों और बाढ़ पर विशेष फोकस आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए DGP ने कहा कि ओडिशा पुलिस के करीब 60 हजार पुलिसकर्मी जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राज्यभर में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों को भयमुक्त और सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. राज्य के कुछ हिस्सों में बनी बाढ़ की स्थिति को लेकर भी उन्होंने पुलिस की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ओड्राफ और जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता पहुंचाई जाएगी और जान-माल तथा संपत्ति की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे. DGP मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और सेवा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. पुलिस की नौकरी को केवल रोजगार नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जनसेवा बताते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता का विश्वास जीतने का आह्वान किया. लंबा प्रशासनिक अनुभव विनयतोष मिश्रा बिहार के मूल निवासी हैं और 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं. अपने सेवाकाल में उन्होंने बालेश्वर, तालचेर, कटक, ब्रह्मपुर, जाजपुर और क्राइम ब्रांच समेत विभिन्न स्थानों पर SDPO, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने DIG के रूप में परिवहन विभाग के प्रवर्तन, अग्निशमन सेवा एवं होमगार्ड, इंटेलिजेंस और CISF बोकारो में भी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा IG के रूप में CISF मुख्यालय चेन्नई, रेलवे ओडिशा और पूर्वी रेंज बालेश्वर में कार्य किया. बाद में उन्होंने ADG मॉडर्नाइजेशन, ADG मुख्यालय, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक और ADG क्राइम ब्रांच समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई. 1 जनवरी 2025 से वह DGP क्राइम ब्रांच के पद पर कार्यरत हैं. कार्यभार ग्रहण के दौरान राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे. (ओडिशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट)
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan