Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

औरंगाबाद में लापता युवक की लाश नहर के पास मिली:बॉडी पर चोट के भी मिले निशान, 24 घंटे बाद हुई पहचान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
औरंगाबाद में लापता युवक की लाश नहर के पास मिली:बॉडी पर चोट के भी मिले निशान, 24 घंटे बाद हुई पहचान
औरंगाबाद में सोमवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान मंगलवार को हो गई। मृतक बसौरा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार दूबे उर्फ मंटू दूबे का बेटा शशि दूबे (23) है। जो शनिवार शाम घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। दो दिनों से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को नहर में युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मामला अंबा थाना क्षेत्र के बेलाईं गांव के पास उत्तर कोयल नहर के पास का है। शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका शशि के नहर में पहुंचने और डूबने की परिस्थितियां परिजनों के लिए रहस्य बनी हुई हैं। परिजनों के अनुसार वह शनिवार को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। इसी बीच शव पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। परिजन और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका है कि युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे नहर में फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस युवक के नहर तक पहुंचने और उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। शशि अपने दो भाइयों में छोटा था और घर पर ही रहता था। आवेदन मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि उत्तर कोयल नहर से बरामद अज्ञात शव की पहचान शशि दूबे के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शनिवार की शाम घर से निकलने के बाद शशि नहर तक कैसे पहुंचा। उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan