top
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 3.79 लाख रुपये जुर्माना
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो डंपरों पर 1.32 लाख रुपये और तीन पिकअप, दो ट्रक व एक ट्रैक्टर पर 2.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा अनधिकृत बसों, फिटनेस-परमिट समाप्त ऑटो और अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
Read full article on Tarun Mitra