Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

पीलीभीत में चालक का शव पेड़ से लटका मिला:परिवार ने ट्रक मालिक पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
पीलीभीत में चालक का शव पेड़ से लटका मिला:परिवार ने ट्रक मालिक पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रेलवे अंडरपास के पास एक पीपल के पेड़ से 42 साल के एक व्यक्ति का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव के ओमपाल (42) पुत्र रामेश्वर दयाल गंगवार के रूप में हुई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रक मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ट्रक मालिक पैसों के लिए ओमपाल को लगातार मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। ओमपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई परिजनों के मुताबिक, ओमपाल पेशे से ट्रक चालक थे। कुछ दिन पहले उनके द्वारा चलाया जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर एक गड्ढे में फंस गया था, जिससे वाहन को बहुत नुकसान हुआ था। आरोप है कि इस घटना के बाद से ही ट्रक मालिक ओमपाल पर नुकसान की भरपाई के लिए दबाव डाल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि ट्रक मालिक ने भुता थाने में ओमपाल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी थी। परिजनों का दावा है कि इसी कर्ज और पुलिस केस के दबाव के कारण ओमपाल भारी मानसिक तनाव में थे। मृतक ओमपाल अपनी पत्नी प्रमोदी देवी और दो बेटों शिवम और हिमांशु के साथ बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके दोनों बच्चे बीसलपुर स्थित केएस स्कूल में पढ़ते हैं। घर के मुखिया की अचानक हुई इस मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। पुलिस ने की कार्रवाई बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों की ओर से औपचारिक तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर नियमानुसार निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan