politics
पनकी में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा:नागेश्वर मंदिर में 27 को होगा विशाल भंडारा
कानपुर के पनकी स्थित प्राचीन सिद्ध धाम 'श्री नागेश्वर मंदिर' (दादू/कछुआ तालाब) में सावन के पवित्र महीने के अवसर पर इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ किया जा रहा है। मंदिर के महंत एवं व्यवस्थापक देवी दयाल पाठक ने जानकारी दी कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से पूजन कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। वहीं, दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा समापन के अगले दिन यानी 27 अगस्त (गुरुवार) को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालु जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar