Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

पन्ना के NH-39 पर भैरव टेक घाटी पर लंबा जाम:5 KM तक लगी वाहनों की कतार, एंबुलेंस फंसी, मरीज और यात्री बेहाल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
पन्ना के NH-39 पर भैरव टेक घाटी पर लंबा जाम:5 KM तक लगी वाहनों की कतार, एंबुलेंस फंसी, मरीज और यात्री बेहाल
पन्ना के नेशनल हाइवे-39 पर भैरव टेक घाटी के पास रविवार की शाम भीषण यातायात जाम लग गया। इससे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति एक ट्रक (क्रमांक HR58, E-9085) का टायर फटने और उससे महज 200 मीटर की दूरी पर एक डंपर के बेकाबू होकर सड़क किनारे घुस जाने के कारण उत्पन्न हुई। इन दोहरे हादसों के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम में देवरी से भोपाल जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। इसमें एक गंभीर मरीज था, जिसकी हालत बिगड़ती रही। परिजनों को लाचार होकर गाड़ियों के हटने का इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। हादसे के समय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। पानी के बीच गाड़ियों में बंद यात्री और बाहर फंसे लोग पूरी तरह बेहाल नजर आए। क्रेन की मदद से हटाया ट्रक घाटी का मोड़ होने और लगातार बारिश के चलते राहत कार्य शुरू करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से सड़क किनारे घुसे डंपर और खराब पड़े ट्रक को साइड कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 6 बजे जाम को खुलवाया जा सका। इसके बाद सबसे पहले एंबुलेंस और यात्री बसों को रवाना किया गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की तस्वीरें...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan