crime
पुरी स्टेशन पर 20 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित:25 अगस्त से 6 ट्रेनें मालतीपाटपुर में होंगी शॉर्ट टर्मिनेट, 6 यहीं से चलेंगी
पुरी जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के उन्नयन कार्य के चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने 12 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें 6 ट्रेनों को पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। जबकि 6 ट्रेनें मालतीपाटपुर से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। 6 ट्रेनें मालतीपाटपुर में होंगी शॉर्ट टर्मिनेट इन ट्रेनों का पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर में ही संचालन समाप्त होगा: 6 ट्रेनें मालतीपाटपुर से होंगी रवाना पुरी से चलने वाली इन ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन बदलकर मालतीपाटपुर कर दिया गया है: प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन के चलते बदलाव रेलवे के अनुसार पुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर अपग्रेडेशन वर्क किया जा रहा है। इसी वजह से निर्धारित अवधि में कुछ ट्रेनों को पुरी तक ले जाने के बजाय मालतीपाटपुर तक संचालित करने और वहीं से रवाना करने की व्यवस्था की गई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट, प्रारंभिक स्टेशन और समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन में हुए बदलाव के कारण उन्हें परेशानी न हो।
Read full article on Bhaskar