crime
पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से चोर रंगे हाथ गिरफ्तार:जेब से स्मैक बरामद, नशे की खुराक खरीदने के लिए करता था चोरी
पूर्णिया मेडिकल कॉलेज(GMCH) परिसर में चोरी करते हुए एक युवक को सिक्योरिटी गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जेब से चोरी का सामान और स्मैक मिला है। पूछताछ में बताया कि नशे की खुराक जुटाने के लिए चोरी करता था। आरोपी की पहचान मोनू कुमार(35) के तौर पर हुई है। बाथरूम से गायब हो रहे थे नल और सामान कैंपस में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। अस्पताल के शौचालयों से पानी के नल और अन्य धातु के कीमती सामान गायब हो रहे थे। लगातार हो रही चोरी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मी सतर्क थे। रविवार को युवक अस्पताल परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहा था। इस दौरान ऑन-ड्यूटी सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी में स्मैक की पुड़िया और औजार बरामद आरोपी की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी का सामान, बाथरूम के नल, स्मैक की पुड़िया, नशा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री और कई छोटे औजार बरामद हुए। पूछताछ के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में बने टीओपी को सौंप दिया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ‘नशे के लिए 6-7 साल से कर रहा था चोरी’ कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि स्मैक (नशे) का आदी है। हर दिन नशे की खुराक खरीदने के लिए उसके पास पैसे नहीं होते थे, इसलिए वह शहर के अलग-अलग इलाकों और अस्पताल में चोरी करता था। चुराए गए नल और बर्तनों को लखन चौक स्थित बर्तन की दुकानों पर कम कीमत में बेच दिया करता था। लगातर बढ़ रही चोरी की घटना आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 6-7 सालों से नशे का शिकार है। स्मैक की खुराक जुटाने के लिए चोरी का रास्ता अपना रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मैक का नशा शहर के युवाओं को मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला कर रहा है, जिससे क्षेत्र में छिनतई, चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदारों और स्मैक की सप्लाई करने वाले मुख्य तस्करों का सुराग निकालने में जुट गई है।
Read full article on Bhaskar