Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

प्रयागराज में जलभराव को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या नाराज:बोले- समय रहते कदम उठते तो आज ये स्थिति नहीं बनती, अखिलेश यादव ने भी भाजपा को घेरा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 5 views
प्रयागराज में जलभराव को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या नाराज:बोले- समय रहते कदम उठते तो आज ये स्थिति नहीं बनती, अखिलेश यादव ने भी भाजपा को घेरा
प्रयागराज में लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव को लेकर अब सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जलभराव को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब जलभराव को लेकर नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और हाईकोर्ट भी मामले में प्रशासन से जवाब मांग चुका है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रयागराज में बारिश के दौरान जलभराव से नगरवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा कि कारण चाहे जो भी हो, जनहित में इसका स्थायी समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए होते तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। डिप्टी सीएम ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के साथ भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। पिछले दिनों लगातार बारिश से जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, करेली समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हुआ था। हालात इतने बिगड़े कि कई जगह घरों में पानी घुस गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी जलभराव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को तलब किया था।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan