Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

प्रयागराज में युवती से सरेराह छेड़खानी:एमजी रोड पर एसआरएन के पास ई-रिक्शे से हाथ पकड़कर खींचा, लोगों ने घेरकर पीटा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
प्रयागराज में युवती से सरेराह छेड़खानी:एमजी रोड पर एसआरएन के पास ई-रिक्शे से हाथ पकड़कर खींचा, लोगों ने घेरकर पीटा
प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल के पास एमजी मार्ग पर मंगलवार को सरेआम एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया। ई रिक्शे से घर लौट रही युवती पर नशे में धुत युवक ने अश्लील टिप्पणी की और उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। अचानक हुई इस हरकत से युवती घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। सड़क पर हंगामा होने की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ कोतवाली थाने ले गई। रात 9:45 की घटना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती एमजी मार्ग से अपने घर की ओर जा रही थी। वह ई रिक्शे पर सवार थी। करीब 9:45 बजे वह एसआरएन अस्पताल के पास पहुंची थी तभी रोड के किनारे खड़े एक युवक ने उसके साथ अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद उसने युवती का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो राहगीर रुक गए। युवती के आपबीती सुनाने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान वहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। थाने पहुंचने के बाद युवती ने नहीं दी तहरीर मामला कोतवाली थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने युवती से शिकायत देने के संबंध में जानकारी ली। हालांकि, पुलिस के मुताबिक युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को थाने लाया गया था। पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सरेआम सड़क पर युवती के साथ हुई इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एमजी मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan