Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

पटाखा दुकान शुल्क 3 गुना, व्यापारियों ने जताई आपत्ति

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 3, 2026 👁 1 views
पटाखा दुकान शुल्क 3 गुना, व्यापारियों ने जताई आपत्ति
पटना | दीपावली पर नगर पंचायत पटना के मिनी स्टेडियम में पटाखा दुकान लगाने निर्धारित 1800 रुपए के शुल्क को लेकर स्थानीय व्यवसायियों ने आपत्ति जताई है। दीपक खत्री के नेतृत्व में पटाखा व्यवसायियों ने सोमवार को नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शुल्क कम करने की मांग की। ज्ञापन में बताया है कि नगर पालिका बैकुंठपुर में पटाखा दुकान लगाने के लिए प्रति दुकान 600 रुपए शुल्क लिया जा रहा है, जबकि नगर पंचायत पटना में इसके लिए 1800 रुपए निर्धारित किए गए हैं। व्यवसायियों का कहना है कि पटना में बड़े व्यापारी नहीं, बल्कि स्थानीय छोटे दुकानदार व्यवसाय करते हैं। ऐसे में तीन गुना अधिक शुल्क लगाना उचित नहीं है। व्यावसायिकों ने मांग की है कि बैकुंठपुर नगर पालिका की तर्ज पर पटना में भी प्रति दुकान 600 रुपए शुल्क निर्धारित किया जाए, ताकि स्थानीय व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। ज्ञापन के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन से अत्यधिक कर आरोपण कम करने की मांग करते हुए इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan