politics
पत्थरों की बारिश, ढालों की टक्कर और बहता लहू...रक्षाबंधन पर उत्तराखंड के इस मंदिर में खेला जाता है पाषाण युद्ध, जानें मान्यता
Devidhura Bagwal Mela: उत्तराखंड के चंपावत स्थित देवीधुरा में हर साल रक्षाबंधन पर ऐतिहासिक बग्वाल मेला आयोजित होता है. मान्यता के अनुसार, पौराणिक काल में मां बाराही को प्रसन्न करने के लिए नरबलि दी जाती थी. एक वृद्धा की तपस्या से प्रसन्न होकर देवी ने नरबलि रुकवाई और चार खामों के बीच पत्थरों से रक्त बहाने का यह अनूठा खेल शुरू हुआ. अब पत्थरों के साथ फल-फूलों से खेली जाने वाली यह बग्वाल अटूट आस्था, परंपरा और आपसी भाईचारे का अद्भुत प्रतीक है.
Read full article on News 18 Hindi