Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

R-15 बाइक चुराने वाला 17 आपराधिक रिकॉर्ड का चोर गिरफ्तार:सिवनी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर आमला लाई पुलिस, साथी भी पकड़ा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 1 views
R-15 बाइक चुराने वाला 17 आपराधिक रिकॉर्ड का चोर गिरफ्तार:सिवनी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर आमला लाई पुलिस, साथी भी पकड़ा
बैतूल की आमला पुलिस ने 19 वर्षीय अंतरजिला चोर कुणाल उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिवनी जेल में पहले से बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर आमला लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान बस स्टैंड क्षेत्र से चोरी हुई यामाहा R-15 बाइक का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, कुणाल उर्फ लक्की पिता हरिशंकर गौतम छिंदवाड़ा जिले के जाटाछापर का निवासी है। उसके खिलाफ बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों के विभिन्न थानों में चोरी सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुणाल सिवनी कोतवाली के एक चोरी के मामले में जेल में बंद था। आमला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में उसकी भूमिका सामने आने पर न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया। इसके बाद उसे सिवनी जेल से गिरफ्तार कर आमला लाया गया। पिछले महीने चुराई थी R-15 बाइक दरअसल आमला बस स्टैंड निवासी प्रथम सोनकुसरे ने 22 जुलाई को अपनी ग्रे रंग की यामाहा R-15 बाइक (क्रमांक MP48NA5871) घर के सामने खड़ी की थी। 26 जुलाई की सुबह बाइक गायब मिली, जिसके बाद आमला थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और संदिग्धों से पूछताछ की। हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कुणाल उर्फ लक्की और उसके साथी शक्ति तक पहुंची। सिवनी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद कुणाल से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने आमला बस स्टैंड क्षेत्र से R-15 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर लगभग 90 हजार रुपये कीमत की चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। जिले के बाहर भी करता रहा चोरी थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि कुणाल एक अंतरजिला चोर है और पहले भी आमला क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह कम उम्र में ही चोरी के मामलों में शामिल हो गया था और नाबालिग रहते हुए भी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुए थे। इस मामले में कुणाल के साथ शक्ति पिता रंजीत कनौजिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भौकई, जिला छिंदवाड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan