crime
रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद
रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए सपा नेता आरपी यादव,व्यवसायी सुरेश यादव समेत 14 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में दो आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया गया।सज़ा सुनाने के दौरान न्यायालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने मंगलवार को चर्चित डी फार्मा छात्र आदित्य सिंह हत्याकांड में अहम फैसला सुनाया।गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी करार देते हुए ...
Read full article on Tarun Mitra