politics
राहुल गांधी से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह:2027 चुनाव, गठबंधन में हिस्सेदारी और किसानों के मुद्दों पर चर्चा
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लोकदल की भूमिका, गठबंधन में हिस्सेदारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सुनील सिंह ने गठबंधन में लोकदल की राजनीतिक पहचान और सम्मानजनक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया। विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय और चुनावी तैयारियों पर भी बातचीत हुई। पंचायतों को अधिकार देने का मुद्दा भी उठा बैठक में पंचायत चुनाव और पंचायतों को संवैधानिक अधिकार देने पर चर्चा हुई। 73वें और 74वें संविधान संशोधन की भावना के अनुरूप पंचायतों और स्थानीय निकायों को अधिक प्रभावी अधिकार देने की आवश्यकता पर भी बातचीत हुई। किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों, रोजगार, महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठे। लोकदल की ओर से कहा गया कि 2027 के चुनाव में पार्टी की भूमिका के साथ पंचायतों और किसानों के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। अखिलेश से मुलाकात के बाद राहुल से बैठक सुनील सिंह की राहुल गांधी से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पिछले दिनों उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। लगातार विपक्षी नेताओं से हो रही इन मुलाकातों को 2027 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों और संभावित राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, इन बैठकों में किसी सीट या गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं हुई है।
Read full article on Bhaskar