Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Rahul Gandhi Indore Program: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को IDA की हरी झंडी, प्रशासन की परमीशन का इंतजार

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
Rahul Gandhi Indore Program: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को IDA की हरी झंडी, प्रशासन की परमीशन का इंतजार
Rahul Gandhi Indore Program IDA NOC : इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ( Rahul Gandhi Indore Program ) 'छात्रों की गूंज' को लेकर कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने रीजनल पार्क स्थित मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हरी झंडी ( Rahul Gandhi Indore Program IDA NOC ) दे दी है। हालांकि, अभी जिला प्रशासन और पुलिस की परमीशन मिलना बाकी है। (Rahul Gandhi chhatron ki gunj Program) कांग्रेस ने मैदान के लिए IDA को 10 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। IDA की अनुमति मिलने के बाद अब कार्यक्रम के लिए प्रशासन की अंतिम अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। Rahul Gandhi के कार्यक्रम को IDA से हरी झंडी, Congress ने जमा कराए ₹10 लाख; अब प्रशासन की अनुमति का इंतजार | Rahul Gandhi Indore Program #RahulGandhi #IndoreNews #Congress #IDA #RegionalPark @RahulGandhi @INCIndia @INCMP pic.twitter.com/cXGyRfkzVH — Bansal News Official (@BansalNews_) September 11, 2026 रीजनल पार्क मैदान (Regional Park Ground Indore) में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी हैं। प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इंदौर में जीतू पटवारी के घर पदाधिकारियों की बैठक (Rahul Gandhi Indore Program) इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों में कांग्रेस ने तेजी लाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इंदौर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के घर कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। 'भारत जोड़ो मैदान' नाम होगा इस बैठक में कार्यक्रम स्थल के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को 10 लाख 8 हजार एक सौ 75 रुपए जमा करने का फैसला लिया गया। कांग्रेस पहले ही इस मैदान के लिए आवेदन कर चुकी है। कांग्रेस इस आयोजन स्थल को भारत जोड़ो मैदान का नाम देगी। बैठक में कार्यक्रम को सुचारू और सफल बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए कांग्रेस की ओर से सुबह से लेकर रात तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। ये खबर भी पढ़ें : Indore Murder Case: इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद, साक्ष्य मिटाने पर भी 7 साल की सजा
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan