Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बैंक मैनेजर गिरफ्तार; CISF कैंपस के पास बम मिला; जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन टकराया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बैंक मैनेजर गिरफ्तार; CISF कैंपस के पास बम मिला; जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन टकराया
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां एयरपोर्ट पर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के साथ हादसा हो गया। विमान को रनवे पर ले जाते समय ग्राउंड हैंडलिंग वाहन ने टक्कर मार दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. वसुंधरा राजे फिर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। पूर्व CM वसुंधरा राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मन्नालाल रावत, सुनील बंसल और राजेश मंगल को भी जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें 2. डूंगरपुर में लॉटरी में आरक्षण को लेकर विवाद राजस्थान में सोमवार को 309 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। डूंगरपुर नगर परिषद में आरक्षित वार्डों को लेकर विरोध हुआ।। भाजपा के सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा ने विरोध जताते हुए आरक्षण लॉटरी को लेकर कोर्ट में जाने की चेतावनी दी। पूरी खबर पढ़ें 3. नेवी जवान फंदे से लटके, बिस्तर पर पत्नी-बच्चों के शव मिले झुंझुनूं जिले के ककराना गांव के रहने वाले भारतीय नौसेना के जवान पूरणमल मेहरा, उनकी पत्नी और 2 बच्चों की मुंबई में मौत हो गई। हाई-सिक्योरिटी नेवी नगर (कोलाबा) स्थित सरकारी आवास में नेवी जवान फंदे से लटके मिले, जबकि पत्नी और बच्चों के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। पूरी खबर पढ़ें 4. जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन टकराया जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट (छोटे विमान) के साथ हादसा हो गया। विमान को रनवे पर ले जाते समय ग्राउंड हैंडलिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इससे प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार पायलट और ट्रेनी NCC कैडेट सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. ड्रग्स फैक्ट्री मामले में बैंक मैनेजर गिरफ्तार नागौर में 100 करोड़ की ड्रग तैयार करने वाली फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने मकान मालिक और नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की मूंडवा ब्रांच के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बैंक मैनेजर ने मुख्य आरोपी को मकान किराए पर दिया था और दोनों के बीच सीधा संपर्क था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. CISF कैंपस के पास बम मिला, पुलिस ने किया डिफ्यूज जयपुर के आमेर में CISF कैंपस के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। एक महिला ने खेत के कचरे में बम देखा तो परिवार को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते ने सुनसान जगह पर ले जाकर बम डिफ्यूज किया। पूरी खबर पढ़ें 7. छुट्टी पर आए सेना के जवान का हार्टअटैक से निधन झुंझुनूं जिले के बाकरा गांव में छुट्टी पर घर आए 33 साल के आर्मी हवलदार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जवान को सीने में तेज दर्द हुआ था। परिजन उनको बीडीके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 8. राजस्थान में 874 पदों पर होगी भर्ती राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JEN) के 874 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके लिए रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। PWD, जल संसाधन विभाग और PHED के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 14 सितंबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. दिव्यांगों के लिए चुंबक की तरह चिपकने वाले कपड़े दिव्यांगों की परेशानी आसान करने के लिए पाली के युवक ने अडैप्टिव कपड़े बनाए हैं। ये पेंट-शर्ट, कुर्ता-पायजमा, सलवार सूट 2 अलग पीस में होते हैं। वेल्क्रो और मैग्नेटिक बटन लगाए गए कपड़े पहनते ही दोनों हिस्से आपस में चिपक जाते हैं, जिससे बिना मदद के कपड़े पहनना आसान हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. डिग्गी कल्याणजी की 61वीं लक्खी पदयात्रा निकलेगी टोंक जिले के प्रसिद्ध मंदिर डिग्गी कल्याण जी की 61वीं लक्खी पदयात्रा 18 अगस्त को जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर से शुरू होगी, जो 22 अगस्त को डिग्गी धाम पहुंचेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan