crime
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ओवर स्पीड थार हॉस्टल में घुसी; बेटे को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ी मां;600 मेडिकल ऑफिसर की होगी भर्ती
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। झालावाड़ जिले में स्कूल में पानी घुस गया, 30 स्टूडेंट फंस गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1.झालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। झालावाड़ में मनोहर थाना के झीकनी गांव स्थित सरकारी स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल में मौजूद 30 से ज्यादा स्टूडेंट फंस गए। लोगों ने रेस्क्यू कर उनको सुरक्षित बाहर निकाला। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोल दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. फलोदी-सलूंबर में एक चरण,39 जिलों में दो फेज में होगी वोटिंग राजस्थान में निकाय चुनाव इसी माह से शुरू हो जाएंगे। दो चरणों में होने वाले ये चुनाव 41 जिले की 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में करवाए जाएंगे। ये चुनाव दो चरणों में होंगे। पूरी खबर पढ़ें 3.जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, महिला बेहोश जयपुर में सोमवार को कांग्रेस की रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। इसमें एक महिला कार्यकर्ता घायल होकर बेहोश हो गई। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पूरी खबर पढ़ें 4. बेटे को बचाने आवारा कुत्ते से भिड़ी मां, दोनों-हाथ चबाए बांसवाड़ा में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए मां कुत्ते से भिड़ गई। महिला ने अपने बेटे को दोनों हाथों से ढक लिया। इस पर कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों को बुरी तरह नोच डाला। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर में ओवर स्पीड बेकाबू थार हॉस्टल में घुसी जयपुर के महेश नगर इलाके में देर रात बेकाबू थार एक हॉस्टल में घुस गई। इससे हॉस्टल का मेन गेट टूट गया। पुलिस ने आरोपी थार सवारों को शांतिभंग में पकड़ लिया है। थार को भी जब्त कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. राजस्थान में 600 मेडिकल ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती राजस्थान में MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुके डॉक्टरों के लिए जल्द भर्ती निकाली जाएगी। सरकार प्रदेश में 600 मेडिकल ऑफिसर (MO) की भर्ती प्रक्रिया के लिए RUHS के जरिए आवेदन मांगेगी। पूरी खबर पढ़ें 7. मोबाइल पर गेम खेलने से रोका, छात्र ने किया सुसाइड कोटा में पिता के डांटने पर 11वीं के छात्र ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। छात्र घर में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। यह देख उसके पिता ने उसे फोन चलाने से मना किया। जब वह नहीं माना तो मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज छात्र ने जहर खा लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे चारों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं मां-बेटा गंभीर घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे चारों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं मां-बेटा गंभीर घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 9. बेटी के जन्म के बाद महिला की मौत कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में बेटी को जन्म देने के 30 घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। दावा- डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनसे मारपीट भी की। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 10. 20 रुपए की पानी की बोतल के 15 हजार देने होंगे बीकानेर में रेस्टोरेंट संचालक को 20 रुपए की बोतल 35 रुपए बेचनी भारी पड़ गई। अब उसे इसके 15 हजार रुपए चुकाने होंगे। कंज्यूमर कोर्ट ने कस्टमर की अपील पर ये फैसला सुनाया। इसके साथ ही एक्स्ट्रा वसूले 15 रुपए भी उसे 9% ब्याज सहित चुकाने होंगे। पूरी खबर पढ़ें
Read full article on Bhaskar