Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:वकील ने डॉक्टर को पीटा; यूपी पुलिस को राजस्थान में रिश्वत लेते पकड़ा, गहलोत बोले-मैं कहूं तो भी टिकट मत देना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:वकील ने डॉक्टर को पीटा; यूपी पुलिस को राजस्थान में रिश्वत लेते पकड़ा, गहलोत बोले-मैं कहूं तो भी टिकट मत देना
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। जेन-जी को दें 50% से ज्यादा टिकट देना चाहिए, चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. गहलोत बोले-मैं भी सिफारिश करूं तो भी टिकट मत देना गहलोत बोले- जेन-जी को दें 50% से ज्यादा टिकट:सिफारिश से टिकट दिए तो हार जाएंगे, मैं भी सिफारिश करूं तो टिकट मत देना। पूरी खबर पढ़ें 2. हॉस्पिटल में वकील ने डॉक्टर को पीटा जालोर के भीनमाल में वकील ने डॉक्टर की कॉलर पकड़कर मारपीट की। डॉक्टर को वकील ने नेम प्लेट उठाकर मारा। घटना कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद डॉक्टरों ने हॉस्पिटल के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पूरी खबर पढ़ें 3. भाजपा ने सतीश पूनिया को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के एक दिन बाद ही पार्टी ने डॉ सतीश पूनिया को हरियाणा की जगह पंजाब का प्रभारी बनाया है। पूनिया को विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने पंजाब में काफी पहले से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. अयोध्या का SI और 3 कॉन्स्टेबल सीकर में ट्रैप सीकर में एसीबी ने अयोध्या (यूपी) साइबर पुलिस के एक SI और 3 कॉन्स्टेबल को ट्रैप किया है। एक मामले को रफा-दफा करने के मामले में अयोध्या से सीकर रिश्वत लेने आए थे। सीकर ACB टीम ने तीनों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी से ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारने की भी कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें 5. सीए के घर इनकम टैक्स की रेड सीकर के रींगस शहर में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सीए विनय जोशी के घर पर छापा मारा। यूपी नंबर की गाडियों से करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी आए थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की अधिकारियों से कहासुनी भी हुई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. पत्नी की गोली मारकर हत्या,बेटे ने पिता को मार डाला चित्तौड़गढ़ में दो शादियों के बाद तीसरी महिला के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मां की आंखों के सामने मौत देख गुस्साए बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता को मार डाला। पूरी खबर पढ़ें 7. बेटियों से मिलकर लौट रही महिला को ट्रेलर ने कुचला नागौर में ट्रेलर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सेना से रिटायर्ड पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में तैनात सूबेदार ने घायल पूर्व सैनिक को एक मिनट तक CPR देकर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें 8. राजस्थानी गाने पर जयपुर में नाचे गोरखपुर सांसद बॉलीवुड अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन मंगलवार को को जयपु में एक यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में शमि। रवि किशन ने स्टूडेंट्स की फरमाइश पर उनके साथ राजस्थानी गीत ‘गौरी नाचे’ पर डांस भी किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. राजस्थान के रुद्रांश को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड एक हादसे में पैर गंवाया लेकिन हौसला नहीं....भरतपुर के 19 साल के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल अब अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे...8 साल की उम्र में शादी समारोह में आतिशबाजी के हादसे में रुद्रांश ने अपना पैर गंवा दिया था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. निकाय चुनावों को लेकर बैठक निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जिला स्तर पर कांग्रेस और बीजेपी की कल जयपुर में बैठक होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan