top
राजद ने MLC के 6 कैंडिडेट्स का किया ऐलान:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ रश्मि को बनाया प्रत्याशी
बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 6 कैंडिडेट्स के नाम हैं। वहीं, दो सीटों पर अभी पर्टी स्तर पर कैंडिडेट को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को प्रत्याशी बनाया गया है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार बनाया है। दो सीटों पर अभी फैसला बाकी RJD की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दो सीटों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सभी घोषित प्रत्याशियों को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बताया गया है। दूसरी बार कोसी स्नातक से नितेश लड़ेंगे चुनाव राजद के युवा चेहरे नितेश कुमार यादव पहले भी कोसी स्नातक सीट से MLC चुनाव लड़ चुके हैं। 2020 में महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में उन्हें 13,940 वोट मिले थे, लेकिन भाजपा के डॉ. एनके यादव से 6,901 वोटों से हार गए। हार के बाद भी वे राजद में सक्रिय रहे और युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाली। शिक्षा, डिग्री कॉलेज और स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे। अब 2026 में राजद ने दूसरी बार उन्हें इसी सीट से मौका दिया है। पिछली बार निर्दलीय लड़ा था चुनाव प्रो. जयराम यादव की पहचान शिक्षक नेता के रूप में है। 2023 के सारण शिक्षक उपचुनाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में जन सुराज समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद 3055 वोट लेकर जीते थे। CPI के आनंद पुष्कर 2381 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जयराम यादव को 2080 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। यानी 2026 में RJD ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है, जो पहले भी इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ चुका है और करीब दो हजार से ज्यादा वोट हासिल कर चुका है। 2020 में दरभंगा स्नातक से राजद के टिकट पर लड़ा था चुनाव अनिल कुमार झा साल 2020 में दरभंगा स्नातक क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए थे। उस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने जीत दर्ज की थी, जबकि JDU के डॉ. दिलीप कुमार दूसरे और अनिल कुमार झा तीसरे स्थान पर रहे थे। अनिल कुमार झा को करीब 9.5 हजार वोट मिले थे। इसके बावजूद RJD ने उन पर भरोसा दिखाया है।
Read full article on Bhaskar