education
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा शुरू, पहले दिन 46 परीक्षार्थी शामिल:5 अनुपस्थित रहे, 12 सितंबर तक चलेगी परीक्षा, बालाघाट में केंद्र
बालाघाट में सोमवार 7 सितंबर से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 12 सितंबर तक पीएम श्री जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चलेगी। पहले दिन कुल 51 परीक्षार्थियों में से 46 छात्र शामिल हुए, जबकि 5 छात्र अनुपस्थित रहे। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 07 से 12 सितंबर तक किया जा रहा है। बालाघाट में पीएम श्री जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इस परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा रखी जा रही है। पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर तीन स्तर की नई जांच प्रक्रिया लागू की गई है। आयोग ने एसपीए (इनोवेटिवविव इंडिया लिमिटेड) नाम की एजेंसी के जरिए सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक जांच, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी से तलाशी और वीवोआईपी की व्यवस्था की है। इनकी मिली इजाजत परीक्षा कक्ष में छात्रों को सिर्फ ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने के लिए खास स्याही वाला पेन और पानी की पारदर्शी बॉटल ले जाने की इजाजत दी गई। हालांकि, अपना फोटोग्राफ, जरूरी दवाएं और दिव्यांग छात्रों के लिए जरूरी सामान साथ लाने की अनुमति थी। इन पर लगाई रोक परीक्षा कक्ष में स्टेशनरी का सामान जैसे पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बैग और पढ़ने की सामग्री लाना मना रहा। इसी तरह मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, हैडफोन, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण लाने पर रोक रही। इतना ही नहीं, बालों को बांधने वाले क्लचर, बक्कल, हाथ के बैंड, मैटेलिक बैंड, चमड़े के बैंड, कमर में पहनने वाली बेल्ट, कफलींक, धूप का चश्मा, पर्स, वॉलेट और टोपी तक पर प्रतिबंध रहा।
Read full article on Bhaskar