politics
राज्यपाल से मिले जयपुर के व्यापारी:विठ्ठल भगवान की प्रतिमा भेंट की, बोले- यह सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक
राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक विरासत के विकास के लिए जयपुर के व्यापारी राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर बात की गई। साथ ही राज्यपाल को विठ्ठल भगवान की प्रतिमा भेंट की गई। व्यापारी मोहित टेलर ने कहा कि राज्यपाल महोदय से मुलाकात उनके लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। विठ्ठल भगवान की प्रतिमा भेंट करना भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
Read full article on Bhaskar