top
रिन्युएबल एनर्जी एक्सपो में शामिल हुए मुख्यमंत्री:बिहार स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद जताई कि इससे राज्य में नए उद्योगों व रोजगार के रास्ते खुलेंगे। यह ग्लोबल मंच राज्य की असीम संभावनाओं को दुनिया के सामने रखेगा। सम्मेलन में 130 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा भारत के 13 चुनिंदा राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सौर, पवन व अन्य स्वच्छ ऊर्जा क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बिहार के साथ गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और असम प्रमुख हैं। बिहार सरकार ने कहा-यह ग्लोबल प्लेटफॉर्म, बिहार के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। बिहार अक्षय ऊर्जा क्षमता और मैन्युफैक्चरिंग की संभावनाओं को दुनिया के सामने रखेगा। इससे राज्य में न सिर्फ बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश और आधुनिक तकनीक आने की उम्मीद है, बल्कि युवाओं के लिए ग्रीन जॉब्स और नए उद्योगों के रास्ते भी खुलेंगे। सम्मेलन की थीम-निवेश, नवाचार और प्रेरणा 2 से 5 नवंबर तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन की थीम है- निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें। इसमें दुनिया भर के बड़े निवेशक और वित्तीय संस्थानों के दिग्गज मौजूद हैं। जर्मनी, फ्रांस, यूके, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूरोपीय संघ जैसे तकनीकी दिग्गज देश कंट्री पार्टनर हैं।
Read full article on Bhaskar