politics
रसूलाबाद में बुढ़वा मंगल की धूम:बजरंग बली मंदिर में बंटा लड्डू-बूंदी का प्रसाद, दिखी आपसी सौहार्द की मिसाल
ग्राम पंचायत रसूलपुर रसूलाबाद स्थित बजरंग बली मंदिर में बुढ़वा मंगल का पर्व भारी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल आयोजन हुआ, जहां ग्रामवासियों ने महाप्रसाद के रूप में लड्डू और बूंदी का भरपूर आनंद लिया। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में संजय यादव का सबसे अहम योगदान रहा। वहीं, कार्यक्रम की व्यवस्था और शारीरिक श्रमदान में गांव के युवाओं ने शानदार मिसाल पेश की। व्यवस्था संभालने में शिशुपाल, रमेश, हैप्पी और अजमेर के साथ-साथ अनीश मोहम्मद ने भी पूरी लगन से सहयोग किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सभी ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास से बुढ़वा मंगल का यह कार्यक्रम हर्षोल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।
Read full article on Bhaskar