Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका:सीमाजन कल्याण समिति के युवा सम्मेलन में ‘स्व’ का बोध, नागरिक कर्तव्य चर्चा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका:सीमाजन कल्याण समिति के युवा सम्मेलन में ‘स्व’ का बोध, नागरिक कर्तव्य चर्चा
सिरोही में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री स्वरूपदान ने युवाओं से सजग, जागरूक और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में क्रांति की शुरुआत हमेशा युवाओं ने की है, चाहे वह आजादी की हो या व्यवस्था बदलने की। युवा शक्ति को सही दिशा मिले तो वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। स्वरूपदान रविवार दोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वामीनारायण मंदिर के सभागार में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में युवाओं में ‘स्व’ का बोध, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। सही दिशा में इस्तेमाल हो युवा शक्ति स्वरूपदान ने कहा कि युवा और वायु दोनों विपरीत स्वभाव वाले शब्द हैं। यदि इनका सही उपयोग न हो तो दोनों विध्वंसक बन सकते हैं। इसलिए युवाओं को अपने प्रत्येक कार्य में राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बिना सुरक्षा के विकास संभव नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत का जो भाग कभी देश का हिस्सा था, वह आज हमारा हिस्सा नहीं है, क्योंकि हम उसकी सुरक्षा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करने वाले अनेक वैचारिक भ्रम और चुनौतियां सामने हैं। ऐसे में युवाओं को सजग रहकर राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। बड़े सपने देखें और मेहनत से पूरा करें सम्मेलन के मुख्य अतिथि डीएफओ अजीत उचोई ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और जिस देश के पास युवा शक्ति होती है, वह निरंतर प्रगति करता है। युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। उचोई ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि वे देश के सबसे छोटे राज्य त्रिपुरा से आते हैं। उन्होंने मेहनत, लगन, गुरुजनों और माता-पिता के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे हमेशा बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि युवा केवल करियर और व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करें। वंदे मातरम से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री स्वरूपदान, जिला वन अधिकारी अजीत उचोई और जिला संघ चालक डॉ. जगदीश आर्य ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan