top
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर कमलापुरी वैश्य महासभा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गढ़वा। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय राम प्रसाद गुप्ता (मुखिया ) के निधन पर गुरुवार, 3 सितंबर को संध्या 4 बजे कमलापुरी मोहल्ला स्थित प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद के निवास स्थान पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जय राम प्रसाद गुप्ता के सामाजिक योगदान, प्रतिभाशाली व्यक्तित्व, कर्मठता और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। उन्होंने अपने कार्यों और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज में जो पहचान बनाई, उसे हमेशा याद किया जाएगा। शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कमलापुरी, महासभा के स्थायी सदस्य विनोद कमलापुरी, प्रादेशिक सभा के जिला अध्यक्ष मनीष कमलापुरी, गढ़वा इकाई के उपाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्याम कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, रवि कमलापुरी, रौनक कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय