crime
रातभर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 9 स्थाई वारंटी गिरफ्तार:2 जिला बदर, 129 गुंडों और 60 हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंची पुलिस, संदिग्धों की भी जांच
दतिया जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शहर से लेकर गांवों तक रात में कॉम्बिंग गश्त की। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे 9 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 59 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। यानी कार्रवाई के दौरान कुल 68 वारंटियों तक पुलिस पहुंची। पुलिस टीमों ने इस दौरान 2 जिला बदर आरोपियों, 129 गुंडा तत्वों और 60 हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। शहर और ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध लोगों और वाहनों की भी जांच की गई। कार्रवाई की तीन तस्वीरें देखिए... संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस पहुंची गश्त के दौरान होटल, ढाबे, एटीएम और अन्य संवेदनशील जगहों पर भी पुलिस पहुंची। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को दोबारा किसी वारदात में शामिल नहीं होने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ पुलिस बल मैदान में रहा। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar