Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रतलाम में आग से झुलसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत:पांच दिन पहले 16 साल की बेटी ने तोड़ा दम; ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी थी आग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 2 views
रतलाम में आग से झुलसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत:पांच दिन पहले 16 साल की बेटी ने तोड़ा दम; ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी थी आग
रतलाम की विंध्यावासिनी कॉलोनी में 19 अगस्त की रात एक घर के अंदर रखी ई-स्कूटी में विस्फोट से लगी आग में 16 साल की बेटी की मौत के पांच दिन बाद शनिवार को मां ने भी दम तोड़ दिया। मां का भी इंदौर में उपचार चल रहा था। आग से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया था। उसी में मां व बेटी झुलसे थे। आंखें खुली तो चारों तरफ आग फैली थी विंध्यावासिनी कॉलोनी में रहने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिंदुकुंवर (36), उनकी छोटी बेटी अंतिम (16) और बड़ी बेटी विजय लक्ष्मी कमरे में सो रही थीं। अचानक धुएं और घबराहट के कारण जब उनकी आंखें खुली तो चारों तरफ आग फैली थी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद मां और दोनों बेटियों को घर से बाहर निकाला। हादसे में बड़ी बेटी विजय लक्ष्मी बाल-बाल बच गईं थी, जबकि मां बिंदुकुंवर व छोटी बेटी अंतिम झुलस गई थी। जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में रैफर किया था। पांच दिन पहले बिगड़ी तबीयत सोमवार रात मां व बेटी की तबीयत खराब होने पर इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल से प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहां अगले दिन सुबह बेटी की मौत हो गई थी। जबकि मां आईसीयू में एडमिट थी। मां को बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। मां करती थी देखभाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदु कुंवर घर में अपनी दोनों बेटी के साथ रहती थी। पति का काफी समय पहले तलाक हो चुका है। मां ही दोनों बेटियों की देखभाल करती थी। मृतिका की मां रावटी के पास तंबोलिया गांव में शुरू से अपने मामा के यहां रही थी। इस कारण बेटी के शव को तंबोलिया गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया था। शनिवार शाम 4 बजे इंदौर में मां की मौत हो गई। परिजन मां का शव लेकर तंबोलिया गांव जाएंगे। रविवार को अंतिम संस्कार होगा। स्कूटी समेत पूरी सामान जला था घर में लगी आग इतनी विकराल थी कि घर के पूरे सामान को चपेट में ले लिया था। यहां तक स्कूटी भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। घर में लगे पंखे, कूलर, पीवीसी की छत पूरी तरह से पिघल गई थी। जिस कमरे में आग लगी थी वहां पर ई-स्कूटी रखी थी। जिसे हादसे के 10 दिन पहले 85 हजार रुपए में खरीदना परिजनों ने बताया था। परिजनों का उस समय कहना था कि ई-स्कूटी चार्जिंग में नहीं लगी थी। लेकिन सुबह 4 बजे स्कूटी की बैटरी में विस्फोट हुआ था।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan